Friday, September 11, 2026
5x11 copy

Top 5 This Week

Related Posts

1154cc34-3f68-4676-8ff5-053a3b6f02e9
previous arrow
next arrow

मंडीदीप सिविल अस्पताल में नई ओपीडी: अब लंबी कतारों से राहत, 56 लाख के सीएसआर फंड से चमका ब्लॉक

5x11 copy
previous arrow
next arrow
वर्धमान ग्रुप के सहयोग से तैयार हुए 5 आधुनिक कक्ष, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा कर मंत्री बोले- इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा

मंडीदीप सिविल अस्पताल में नई ओपीडी: अब लंबी कतारों से राहत, 56 लाख के सीएसआर फंड से चमका ब्लॉक
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधायक सुरेंद्र पटवा ने किया लोकार्पण
राकेश भवरे ,मंडीदीप।
रायसेन जिले के औद्योगिक शहर मंडीदीप के शासकीय सिविल अस्पताल में रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर जुड़ा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्थानीय विधायक सुरेंद्र पटवा ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित अत्याधुनिक ओपीडी (OPD) ब्लॉक का लोकार्पण किया। इस नई सौगात से अब स्थानीय मरीजों को पर्ची काउंटर और डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लगने वाली लंबी लाइनों से मुक्ति मिल जाएगी।
सीएसआर फंड और उद्योग जगत की अनूठी पहल
यह सुसज्जित ओपीडी ब्लॉक वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) फंड के तहत 56 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। चेयरमैन एवं पद्मविभूषण एस.पी. ओसवाल के विशेष सहयोग से बने इस भवन में कुल 5 नए ओपीडी कक्ष बनाए गए हैं। उद्घाटन समारोह से पहले केंद्रीय मंत्री चौहान और विधायक पटवा ने अस्पताल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
डॉक्टरों और सुविधाओं की कमी नहीं आने दी जाएगी: शिवराज सिंह चौहान
लोकार्पण के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री से डॉक्टरों की उपलब्धता, जरूरी उपकरणों तथा स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया।
सभा को संबोधित करते हुए मंत्री चौहान ने कहा, वर्धमान ग्रुप का यह परोपकारी प्रयास आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने में बेहद मददगार है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडीदीप सिविल अस्पताल में संसाधनों और डॉक्टरों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। सरकार का प्रयास है कि क्षेत्र के नागरिकों को छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों या बाहर न भटकना पड़े।
भीड़भाड़ से मिलेगी निजात, मरीजों को मिलेगा त्वरित इलाज
भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने इस पहल को क्षेत्र के लिए बड़ी राहत बताया। उन्होंने कहा कि नए कक्षों के शुरू होने से ओपीडी के दौरान होने वाली भीड़भाड़ कम होगी और मरीजों को सुगमता से डॉक्टर की सलाह मिल सकेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, वर्धमान ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजीव आंगरा, सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Universal Reporter
IMG-20260406-WA0103~2
previous arrow
next arrow

Popular Articles