अजनाल नदी में नहाने गए दो लोगों की डूबने से मौत
छुट्टी मनाने आया था 11 वर्षीय दिल्ली निवासी किशन।

गौतम जैन,यूनिवर्सल रिपोर्टर- अपने चाचा के यहां दिल्ली से छुट्टियां मनाने आए एक युवा की पानी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ अजनाल नदी नहाने के लिए गया था। भतीजे को डूबता देख उसकी चाची काजल पति राजकुमार मंडराई उसे बचाने गई। लेकिन वह भी डूब गई। इस दौरान ग्राम कचबेड़ी कि अजनाल नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो की मौत हो गई। मृतिकों में एक नाबालिग बच्चा और महिला शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार दिल्ली का रहने वाला 11 वर्षीय किशन पिता चरण सिंह अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने गांव आया हुआ था। गुरुवार को वह माता-पिता और चाचा-चाची के साथ अजनाल नदी में नहाने आया गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। भतीजे को डूबता देख उसकी चाची काजल पति राजकुमार मंडराई उसे बचाने गई। लेकिन वह भी डूब गई।मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने प्रयास किया। लेकिन वे उन्हें बचाने में असमर्थ रहे।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया ओर मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।







