सतलापुर की गलियों में पुलिस का पैदल मार्च-
अपराध पर अंकुश और अपराधियों में ख़ौफ़ पैदा करने पुलिस ने किया पैदल मार्च।
–नुक्कड़ पर लोगों को क्राईम रोकने,यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोगी बनने के लिए किया प्रेरित।
मंडीदीप। सतलापुर औद्योगिक थाना पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाने और लोगों में सुरक्षा के भाव जगाने के उद्देश्य से पैदल मार्च निकाला। सोमवार शाम थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी के साथ पुलिस दल ने जोश और उत्साह के साथ पैदल मार्च किया। शाम 7 बजे से पुलिस दल ने औद्योगिक क्षेत्र, सतलापुर चौराहा,शुक्रवारा बाजार सहित थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों चौक चौराहों पर लगभग 6 किलोमोटर पैदल मार्च किया। इस दौरान अव्यवस्थित हाथ ठेला संचालकों और रास्त रोक कहीं भी खड़े ऑटो चालकों को व्यवस्थित खड़े रहकर यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की समझाइश दी।
नुक्कड़ पर दी क्राईम से बचने की सलाह-
सतलापुर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने सतलापुर चौराहे पर नुक्कड़ सभा कर लोगों को साइबर क्राइम बचने के उपाय बताये। उन्होंने बताया कि मोबाईल या लैपटॉप उपयोग करते हुए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। किसी अनजान वेबसाइट पर ध्यान न दें। किसी भी थर्ड पार्टी एप,और सॉफ्टवेयर को अपने मोबाईल या फोन में को इंस्टॉल न करें। साथ ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी ओटीपी किसी को न बताएं। वाट्सऐप समूह के व्यक्तिगत रूप से किसी ऑनलाइन स्किम और लॉटरी पर भरोसा न करें। थाना प्रभारी त्रिपाठी ने बताया कि साइबर अपराध से बचने के लिए किसी सार्वजनिक वाईफाई का उपयोग न करें। उन्होंने ने बताया कि इस तरह आप साइबर अपराध से बच सकते हैं।








