कांग्रेस पार्षद रीना शेरसिंह चौहान भाजपा में शामिल
पार्षद चौहान के साथ 350 नेता और कार्यकर्ता भी भाजपा मे हुए सम्मलित

मंडीदीप । लोकसभा चुनाव के बीच औद्योगिक नगरी मंडीदीप में कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है पार्टी की कद्दावर पार्षद रीना शेर सिंह चौहान और उनके साथ सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है । पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान,पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी एवं विधायक सुरेंद्र पटवा की मौजूदगी में इन सभी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
भाजपा की सदस्यता लेने वालों मे प्रमुख रूप से वार्ड 14 की पार्षद रीना चौहान, पार्षद प्रतिनिधि शेरसिंह चौहान, मध्यप्रदेश किसान काँग्रेस के प्रदेश सचिव प्रकाश राय, ठाकुर पुरविया समाज के जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार ठाकुर, संदीप साहू, हिंदू उत्सव समिति के सचिव अशोक भार्गव, पूर्व काँग्रेस प्रत्याशी रेखा साहू, पूर्व प्रत्याशी लखन प्रजापति, युवा काँग्रेस नगर उपाध्यक्ष जतिन चौकसे, काँग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष बाबूलाल सेन, वरिष्ठ काँग्रेस नेता मोहन राय, सामाजिक कार्यकर्ता संगीता लोवंशी के साथ सेंकडो कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।








