भोजपुर विधासभा में 11 बजे तक 35 फीसदी मतदान
विदिशा लोकसभा क्षेत्र की भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के 261952 मतदाता कर रहे हैं मतदान का प्रयोग -310 मतदान केन्द्रों में 86 संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था।मतदान कराने 1364 अधिकारी और कर्मचारी तैनात।
विदिशा लोकसभा क्षेत्र की भोजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान करने विशेष व्यवस्था की गई है। इस बार कुल 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच होना है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा से और कांग्रेस से पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा मैदान में हैं। आज सुबह 7 से 310 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होंगें। भोजपुर क्षेत्र के 2 लाख 61 हजार 9 सौ 86 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगें। इसमें 1 लाख,26 हजार,93 महिला,1 लाख 35 हजार,8 सौ 47 पुरुष और 12 अन्य मतदाता सम्मलित हैं। मतदान केंद्रों में 86 संवेदन शील हैं। यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं। महिलाओं के लिए विशेष 10 सखी बूथ बनाए गए हैं।वहीं 5 आदर्श बूथ भी बनाये गए हैं जहां बैठक,पानी आदि की व्यवस्था की गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगें

8 हजार युवा और 80 वर्ष के 3 हजार मतदाता-
भोजपुर में 310 मतदान केंद्रों पर 261952 दो लाख इकसठ हजार नो सौ बावन मतदान करेंगें मतदान।
इनमें 135847 पुरुष और 126093 महिला मतदाता हैं। अन्य की संख्या 12 है। इसी प्रकार जेण्डर रेशो 928, इपी रेशो 68.08, पीडब्ल्यूडी मतदाता 3315, 18 से 19 वर्ष के 8402 मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के 3130 मतदाता और 109 सर्विस मतदाता हैं।

मतदान दल में 1364 कर्मचारी-
मतदान प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए 310 पोलिंग बूथों पर 1364 कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें 308 महिलाएं और 1056 पुरुष हैं। इनमें शिक्षा विभाग राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हैं।
86 संवेदनशील मतदान केंद्रों में अतिरिक्त बल तैनात-
ओबेदुल्लागंज एसडीओपी शीला सुराना ने बताया कि 310 मतदान केंद्र बड़ी बेगामगंज ओर ओबेदुल्लागंज सबडिवीजन के अंतर्गत आते हैं। इसमें ओबेदुल्लागंज सबडिवीजन अंतर्गत 193 थानों में 44 मतदान केंद्र संवेदनशील है। सभी संवेदनशील बूथों पर सेंट्रल आर्म्ड फोर्स के अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं।







