देश के शासकीय स्वास्थ संस्थानों का श्रेष्ठतम सम्मान सिविल अस्पताल मण्डीदीप को मिलने से जिलेभर में ख़ुशी की लहर है. राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन कार्यालय द्वारा जनवरी 2024 को जारी अपने आदेश में सिविल अस्पताल मण्डीदीप को गुणवत्ता के श्रेष्ठम प्रमाणपत्र NQAS से सम्मानित किया गया है.
बताया जा रहा है, की इस उपलब्धि का सीधा श्रेय सिविल अस्पताल मण्डीदीप के पूर्व प्रभारी डॉ. विवेक नागर व वर्तमान प्रभारी सलभ तिवारी को जाता है. जिनके कुशल निर्देशन में उनकी टीम व अन्य अस्पताल स्टॉफ की अथक मेहनत रंग लाई है. वहीं वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण साबित हुआ है.
उल्लेखनीय है कि शासकीय स्वास्थ संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलने की जाँच करने वाली दिल्ली की संस्था द्वारा दिनांक 22/23/24 नवम्बर 2023 में 3 दिवस तक अस्पताल में रुककर स्वास्थ सेवाओं का जायज़ा लिया गया.
अस्पताल के सभी 12 विभागों का सूक्ष्म परीक्षण करते हुए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता की सूक्ष्मता से जाँच करने के बाद 2 विशेषज्ञों की दिल्ली से आयी टीम द्वारा अपनी रिपोर्ट भारत सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन दिल्ली के कार्यालय में जमा कराई गई जिसका पुनः अवलोकन कर दिल्ली स्तिथ राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन कार्यालय द्वारा जनवरी 2024 को जारी अपने आदेश में सिविल अस्पताल मण्डीदीप को गुणवत्ता के श्रेष्ठम प्रमाणपत्र NQAS से सम्मानित किया गया है.








