शासकीय ITI मेंदुआ में कैरियर मेला आयोजित
8 कम्पनियों के अधिकरियों ने लिया इंटरव्यू,60 का हुआ चयन।
मंडीदीप। औद्योगिक नगर की मेंदुआ स्थित ITI में आज रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में नगर सहित आसपास की 8 नामी कम्पनियों के अधिकारियों ने जॉब प्लेसमेंट के लिए स्टॉल लगाए। विद्याथियों में अपनी ट्रेड और रुचि के अनुसार कम्पनियों को इंटव्यू दिया। ITI के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकरी दीपेश भावसार ने बताया कि प्लेसमेंट के लिए पी एंड जी, एचईजी, वेल्स्पन कॉर्प, टाफे मोटर्स, वॉल्वो ईचर, सेवियस कैप्स,और प्राइम वन कम्पनियों ने स्टॉल लगाए। इसमें 80 उम्मीदवारों ने साक्षात्कार दिए।चयनीत प्रतिभागियो के परिणाम 2-3 दिनों में साझा किये जा सकेंगें।
भोपाल की वेलस्पन कॉर्प लिमिटेड की एच आर सुमन पांचाल ने इंटरव्यू के लिए। बताया कि उन्होंने 60 बच्चों के इंटरव्यू लिए है। शार्ट लिस्टिंग के बाद जल्द ही परिणामों की घोषणा की जाएगी।
प्रशिक्षणार्थी बच्चों ने कैम्पस सलेक्शन के बहुत उम्मीदें है। उन्होंने खुशी व्यक्त की यदि उनका सिलेक्शन यही से होता है तो समय से पूर्व जॉब मिल सकेगी।








