Thursday, September 10, 2026
5x11 copy

Top 5 This Week

Related Posts

1154cc34-3f68-4676-8ff5-053a3b6f02e9
previous arrow
next arrow

यशोदा केंद्र का शुभारंभ-आमखेड़ा में बच्चों के सुनहरे भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

5x11 copy
previous arrow
next arrow

आमखेड़ा में यशोदा केंद्र का शुभारंभ

अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय बोले- बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए पोषण और प्रारंभिक शिक्षा बेहद जरूरी

केंद्र के शुभारंभ पर लोगों को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय

यूनिवर्सल रिपोर्टर,सांची।सांची ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढकना चपाना के आदिवासी टोला आमखेड़ा में बच्चों के सुनहरे भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘यशोदा केंद्र’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय ने केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पोषण और शिक्षा दोनों ही अनिवार्य हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में जोर देते हुए कहा कि यदि बच्चों को शुरुआती अवस्था में ही पर्याप्त पोषण आहार और 5 वर्ष तक की आयु की अनिवार्य शिक्षा मिल जाए, तो उनका भविष्य पूरी तरह सुरक्षित और उज्ज्वल हो जाता है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. एच.बी. सेन ने जानकारी दी कि कृषक सहयोग संस्थान द्वारा संचालित इस यशोदा केंद्र का मुख्य उद्देश्य 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, पोषण एवं पूर्व-प्राथमिक शिक्षा से जोड़ना है। इस केंद्र के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास के साथ-साथ अभिभावकों में पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी कार्य किया जाएगा।इस यशोदा केंद्र में बच्चों को नियमित रूप से दूध, ब्रेड और बिस्किट दिए जाएंगे।

उद्घाटन अवसर पर अतिथियों द्वारा बच्चों को दो जोड़ी स्कूल ड्रेस, जूते और स्कूल बैग बांटे गए। साथ ही, प्रारंभिक शिक्षा के लिए आवश्यक पुस्तकें, स्लेट और पेंसिल जैसी शिक्षण सामग्रियां भी प्रदान की गईं। अपर कलेक्टर और अन्य अतिथियों ने अपने हाथों से बच्चों को यह सामग्री वितरित की, जिससे बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में सरपंच कोमल चंद मालवीय, डॉ. टी.आर. राजपूत, यशोदा केंद्र संचालिका अंकिता लोधी, KSS जिला समन्वयक अनिल भवरे, एडमिन मोनिका ठाकरे, राजकुमार साहू, शिवनारायण सराठे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

Universal Reporter
IMG-20260406-WA0103~2
previous arrow
next arrow

Popular Articles