मंडीदीप में बनेगा सर्वसुविधायुक्त हॉकी का स्टेडियम
राज्य सरकार ने 13.71 करोड़ से सिंथेटिक टर्फ स्टेडियम को दी स्वीकृति,नगर के 100 राष्ट्रीय हीरोज नई प्रतिभाओं को मिलेगा बूस्ट 
राष्ट्रीय स्तर पर पदक लूट कर नगर और जिले का नाम रौशन करने वाले मंडीदीप के हॉकी खिलाड़ियों के लिए शासन ने विश्वस्तरीय सिंथेटिक टर्फ की सौगात दी है। राज्य सरकार ने 13.71 करोड़ रुपये खर्च कर मंडीदीप में हॉकी का आधुनिक स्टेडियम बनाने को मंजूरी दी है। यह सौगात खिलाड़ियों की लगातार उपलब्धियों का इनाम है। नगर मैं हॉकी खिलाड़ियों को मिलने वाली इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा के लिए स्थान एक खिलाड़ियों के साथ क्षेत्रीय सांसद विधायक नगर पालिका अध्यक्ष और खेल प्रतिभाओं ने लगातार प्रयास किया।
राष्ट्रीय पटल पर चमकेंगीं प्रतिभाएं-
विधयक सुरेन्द पटवा ने कहा कि यह स्टेडियम नई प्रतिभाओं को जन्म देगा, ओलंपिक सपनों को बल प्रदान करेगा। जिले के युवा अब राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पटल पर और चमकेंगे!
खेलेंगे ‘घर की मिट्टी’ पर चमकेंगे विश्वपटल पर- औद्योगिक नगर के बीचो बीच बने उबाल खबर धूल भर खेल मैदान में खेल कर जिन 100 से अधिक प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नगर का नाम रोशन किया उनके कठिन संघर्ष के बाद आने वाली पीढ़ी को अब अपने घर की मिट्टी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के साथ सिंथेटिक टर्फ पर हॉकी खेलने का असर मिल सकेगा इससे खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। जि
मंडीदीप के राष्ट्रीय गौरव-भले ही हॉकी की पारंपरिक शुरुआद 1999 में हुई लेकिन एक निजी स्कूल संचालक शरद भार्गव ने 1996 में ही हॉकी खेल के इस मैदान में हॉकी का बीजारोपण कर दिया था। शरद भार्गव बताया कि आज विश्व स्तर पर खिलाड़ियों के नगर का नाम रोशन करते देखता हूँ तो आत्मीय सन्तोष के साथ गौराववान्वित महसूस करता हूँ। 1996 में 6 हॉकी स्टिक के साथ शुरू हुई हॉकी ने आज तक 100 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।अभी मप्र हॉकी पुरुष एकेडमी भोपाल में 2 बालक,महिला एकेडमी ग्वालियर में 6 बालिकाएं प्रशिक्षण ले रही।
सतत प्रयास से मिली सौगात-
हॉकी की नर्सरी कही जाने वाले मंडीदीप नगर के खिलाड़ियो ने सिंथेटिक टर्फ की कमी से जूझते हुए लगतार जनप्रतिनिधियों से मांग की थी। स्थानीय विधायक श्री सुंदरलाल पटवा सांसद शिवराज सिंह चौहान उसे समय-समय पर नगर का प्रतिनिधित्व करने वाले नगर पालिका अध्यक्षों व जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजा, और 18 फरवरी को खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने 13.71 करोड़ की स्वीकृति जारी कर दी।
नगर में हर्षोल्लास-
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी,समाज सेवी जगदीश सोनी,विनोद जैन,हॉकी संघ जिला अध्यक्ष आलोक भार्गव, कोच प्रहलाद राठौर,उत्तम सिंह डागौर, दिनेश दांगी,नरेंद्र सेन,सौरभ सिंह, निसार उल्ला खान सहित नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन भार्गव, उषा भार्गव ,पूर्णिमा जैन, उमेश पाल,बद्री सिंह चौहान,,नपा उपाध्यक्ष पुष्पा साहू,पार्षद दीपिका जैन, समाजसेवी प्रेम साहू ,सुरेंद्र जैन,कल्याणमल जैन सहित नगर के खेल प्रेमियों ने इस दूसरे को शुभकामनाएं दी।







