संस्था द्वारा आगामी 3 वर्ष में 1500 दिव्यंगों को आत्मनिर्भर बनाए जाने का लक्ष्य रखा है।
आत्मनिर्भर दिव्यांग हुए सम्मानित –
संस्थान की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे अनिल भवरे ने बताया कि समागम इनेबल इंडिया का वार्षिकोत्सव है। इस मंच से वर्ष 2023 में आत्मनिर्भर बनने वाले दिव्यांग उद्यमियों को नगद पुरस्कार और अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
दिव्यंगों को आत्मनिर्भर बनाया-
अनिल भवरे ने बताया कि प्रदेश में कृषक सहयोग संस्थान दिव्यांगों को प्रशिक्षण के साथ शासन की योजनाओं के लाभ दिलाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य रही है। हाल ही में 22 दिव्यांगों को मोबाईल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वयं की मोबाईल रिपेयरिंग शॉप खोलने के लिए बैंक से लोन स्वीकृत कराया गया। साथ ही आगामी 3 वर्ष में एक हजार पांच सौ दिव्यांगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्म निर्भर बनाने का लक्ष्य लिया है।
समागम में देश की 11 संस्थाएं-
इनेबल इंडिया के राज्य समन्वयक स्वगत सिन्हा ने बताया कि इनेबल इंडिया की ओर से आयोजित इस राष्ट्रीय समागम में 11 राज्यों कर्नाटक ,तमिलनाडु और केरल के 7 -7,तेलंगाना,आंध्र प्रदेश,मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से 3-3,त्रिपुरा,मेघालय,नागालैंड जम्मू एंड कश्मीर से एक एक, और एक केंद्र शासित प्रदेश पंडुचेरी सहित 35 संस्थाए सम्मलित हुई । मध्य प्रदेश कृषक सहयोग संस्थान से चंद्रप्रकाश सेन,अनिल मालवीय कार्ड और सुनील रघुवंशी दलित संघ,उत्तर प्रदेश से जन विकास समिति के डारेक्टर चंद्रन चेतन,परवेश मौर्य,आशीष कुमार,इश्फाक अहमद ने भाग लिया।







