Tuesday, July 28, 2026
5x11 copy

Top 5 This Week

Related Posts

1154cc34-3f68-4676-8ff5-053a3b6f02e9
previous arrow
next arrow

हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-उत्सव बनाएगी कर्मश्री: रामेश्वर शर्मा

5x11 copy
previous arrow
next arrow

14 अगस्त को भोपाल में निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा,

हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-उत्सव बनाएगी कर्मश्री: रामेश्वर शर्मा
  • अखंड भारत के संकल्प के साथ भोपाल के हिंदी भवन में आयोजित हुई कर्मश्री की पहली बड़ी बैठक।
  • हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा- “जब तक शरीर में प्राण हैं, हर श्वांस भारत माता के सम्मान को समर्पित।”

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने और अखंड भारत के संकल्प को दोहराने के लिए इस वर्ष भी 14 अगस्त को भोपाल में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को भोपाल के हिन्दी भवन में ‘कर्मश्री’ की पहली और विशाल बैठक संपन्न हुई।

​बैठक में हुजूर विधायक  रामेश्वर शर्मा ने कर्मश्री के कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, राष्ट्रभक्तों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान यात्रा की व्यापक रूपरेखा, रूट और जनसहभागिता को लेकर विस्तार से रणनीति बनाई गई।

​राष्ट्रभक्ति का जन-आंदोलन है तिरंगा यात्रा

​बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि राष्ट्र के प्रति आस्था, सम्मान और अखंड भारत के संकल्प का एक बड़ा जन-आंदोलन है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा:

​”जब तक इस शरीर में प्राण हैं, मेरी हर श्वांस भारत माता के सम्मान को समर्पित रहेगी। मेरे लिए राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि है और उसकी सेवा ही मेरे जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य है।”

​सैनिकों के शौर्य को नमन और युवाओं में देशप्रेम जगाने का प्रयास

​श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज देश का स्वाभिमान और सुरक्षा दोनों बेहद मजबूत स्थिति में हैं। भारतीय सेना के अदम्य साहस ने पूरी दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा किया है। यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और नई पीढ़ी के दिलों में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।

​भोपाल की सड़कों पर दिखेगा राष्ट्रभक्ति का सैलाब

​विधायक रामेश्वर शर्मा ने विश्वास जताया कि 14 अगस्त को भोपाल की सड़कों पर एक अद्भुत नजारा होगा। लाखों देशभक्त हाथों में तिरंगा थामे भारत माता के जयघोष के साथ निकलेंगे और पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो जाएगा।

​यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य रूप देने के लिए बैठक में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने, विभिन्न सामाजिक संगठनों को जोड़ने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष रणनीति तैयार की गई है।

Universal Reporter
IMG-20260406-WA0103~2
previous arrow
next arrow

Popular Articles