एनडीआर आईएसओ संस्था के अधिकारियों जितेंद्र खंडेलवाल और योगेंद्र द्विवेदी ने प्राधिकरण अध्यक्ष व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सोहाने को प्रदान करते हुए।
5x11 copy
5x11 copy
रायसेन ने रचा इतिहास -पहला DLSA बना ISO सर्टिफाइड
मध्य प्रदेश का पहला ISO प्रमाणित जिला विधिक प्राधिकरण रायसेन
रायसेन का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) बन गया मध्य प्रदेश का पहला ISO प्रमाणित प्राधिकरण। अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड पूरे कर इसने सबको चौंका दिया।
एनडीआर आईएसओ संस्था के अधिकारियों जितेंद्र खंडेलवाल और योगेंद्र द्विवेदी ने प्राधिकरण अध्यक्ष व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सोहाने को प्रदान करते हुए।
रायसेन। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन ने अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूर्ण कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मध्य प्रदेश का यह पहला प्राधिकरण बन गया है जो आईएसओ प्रमाणित हो गया। प्रमाण पत्र जिला न्यायालय परिसर के एडीआर भवन सभागार में आयोजित भव्य समारोह में एनडीआर आईएसओ संस्था के अधिकारियों जितेंद्र खंडेलवाल और योगेंद्र द्विवेदी ने प्राधिकरण अध्यक्ष व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सोहाने को प्रदान किया। टीम को शाबाशी दी रायसेन का गौरव कहा-प्रधान जिला न्यायाधीश अनिल कुमार सोहाने ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि रायसेन के लिए गौरव का विषय है। अधिकारियों, कर्मचारियों,पैनल अधिवक्ताओं, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स और पैरालीगल वॉलेंटियर्स के योगदान से जरूरतमंदों को शासन योजनाओं का लाभ पहुंचा।
अन्य विभाग भी करें प्रयास-कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने अन्य विभागों को प्रेरणा लेने का आह्वान किया और आईएसओ प्रमाणीकरण के लिए प्रयास करने को कहा। ISO अवॉर्ड जरिया है, मकसद सेवा-पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने कहा कि आईएसओ अवार्ड लक्ष्य नहीं, बल्कि सेवा का जरिया है। 2025 का ये पहला ISO वाला DLSA –फैमिली कोर्ट जज अरविंद जैन ने बताया, अरविंद जैन ने इसे 2025 का पहला आईएसओ प्राप्त प्राधिकरण बताया। हर प्रक्रिया ट्रांसपेरेंट-रिस्पॉन्सिबल- सचिव हर्षिणी यादव ने स्पष्ट किया कि यह प्रमाणन प्रक्रियाओं को पारदर्शी व उत्तरदायी बनाता है, जिससे गरीब, असहाय, महिलाएं, वृद्ध, दिव्यांग और पीड़ित वर्ग निशुल्क विधिक सहायता पा सकें।
इस अवसर पर कार्यक्रम में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अरविंद जैन, विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी शशि सिंह, सभी न्यायाधीश, जिला विधिक सहायता अधिकारी अनीस उद्दीन अब्बासी, प्रशासनिक अधिकारी, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष विनयकांत चतुर्वेदी,अधिवक्ता,समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य संस्था विधि छात्र और पैरालीगल वॉलेंटियर उपस्थित रहे।