Friday, April 17, 2026
5x11 copy

Top 5 This Week

Related Posts

1154cc34-3f68-4676-8ff5-053a3b6f02e9
previous arrow
next arrow

प्रदीपन संस्था की अनोखी पहल- हर घर दे रहे बाल विवाह रोकने का संदेश, नपा की कचरा कलेक्शन गाड़ी पर लगातार कर रहे अपील

5x11 copy
previous arrow
next arrow

प्रदीपन संस्था की अनोखी पहल-
हर घर दे रहे बाल विवाह रोकने का संदेश,
नपा की कचरा कलेक्शन गाड़ी पर लगातार कर रहे अपील


पंकज कनोजिया छिंदवाड़ा देश में बाल विवाह आज भी चोरी छुपे परंपरागत रूप से जारी है। अक्षय तृतीया सहित विशेष विवाह महुर्तों पर चोरी छुपे कई बच्चों का बाल विवाह करने के प्रयास किये जाते हैं। इस बार अक्षय तृतीया पर एक भी बाल विवाह ना हो इसके लिए सामाजिक संस्थाएं  प्रयास कर रही है। अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए प्रदीपन समाजसेवी संस्था ने नवाचार करते हुए घर-घर संदेश पहुंचा रही है। ब्लॉक के प्रत्येक घर में बाल विवाह कानूनी अपराध है का संदेश देकर उसे रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर का भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
हर्रई ब्लॉक के हर घर तक पहुंची आवाज-
प्रदीपन संस्था के कार्यकर्ता ब्लॉक हर्रई में अक्षय तृतीय पर एक भी बाल विवाह ना हो जिसके लिए प्रयास रत हैं।प्रतिदिन नगरपालिका की कचरा गाड़ी से बाल विवाह से बच्चों पर होने वाले शारीरिक मानसिक प्रभाव और कानून जुर्म है इसमे सम्मलित सभी को सजा का प्रावधान है। ऐसी जानकारी देने वाले संदेश दे रहे हैं।
प्रदीपन संस्था एक्सेस टु जस्टिस परियोजना कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के सहयोग से ब्लॉक हर्रई के 50 गांव पर जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। इस अभियान में हर्रई ब्लॉक से महिला बाल विकास परियोजन का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
संस्था शासन के साथ मिलकर छिंदवाड़ा जिले को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए प्रयासरत है।इस अभियान में प्रदीपन संस्था कार्यकर्ता मनोज उइके, धीरेन्द्र कुमरे,रेखा मरावी,कंचन उइके,मनोज इवनाती महिला बाल विकास से परियोजना अधिकारी रत्नेश बैध,रत्नेश बैध,सुपरवाइजर ज्योती अहिरवार, गुंजा उइके,आशा भारती,अन्ती उईके और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ के सहयोग से ब्लॉक में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है।
Universal Reporter
IMG-20260406-WA0103~2
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles