Friday, April 17, 2026
5x11 copy

Top 5 This Week

Related Posts

1154cc34-3f68-4676-8ff5-053a3b6f02e9
previous arrow
next arrow

AAIM और जैन यूथ क्लब का आयोजन-विशाल रक्तदान शिविर में 213 यूनिट रक्त संग्रहित

5x11 copy
previous arrow
next arrow

AAIM और जैन यूथ क्लब का आयोजन

विशाल रक्तदान शिविर में 213 यूनिट रक्त संग्रहित

-उद्योगपतियों ने दिखाई मानवता,                            -विशाल रक्तदान शिविर में औद्योगिक इकाइयों के अधिकारी कर्मचारियों ने किया रक्तदान                     -जरूरतमंदों के लिए हमीदिया हॉस्पिटल को किया रक्त डोनेट

मंडीदीप। एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज (AAIM) और जैन यूथ क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को AAIM सभागार में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस आयोजन में औद्योगिक इकाइयों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मानवता की अनोखी मिसाल कायम की। हमीदिया हॉस्पिटल की रक्तदान इकाई के डॉक्टरों की सेवाओं से दोपहर तक 145 यूनिट रक्त एकत्रित हो चुका था, जबकि शाम 5 बजे तक कुल 213 यूनिट रक्त संग्रहित कर लिया गया।

यह शिविर न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हुआ, बल्कि हर नागरिक के लिए प्रेरणा का संदेश वाहक भी बना।

 AAIM सचिव नीरज जैन ने बताया कि रक्तदान महादान है, जो किसी की जान बचा सकता है। शिविर में एचईजी, दवात फूड्स, मैजिस्टिक बासमती, श्री बालाजी, श्री धी मिल्क, MVH पैकेजिंग, मेक्शन, VIP पाईप सहित 15 से अधिक कंपनियों के कर्मचारियों ने उत्साह से भाग लिया।

इस अवसर पर शुभम धारीवाल, आदित्य वासना, नीरज जैन, विकास मूंदड़ा, राजीव अग्रवाल, आदित्य राज मोदी, हरीश डाबर, सुधीर बंसल, कृष्णा कड़वेकर, कमल विश्वकर्मा, दीपक गुप्ता, मनोज गुप्ता, रामदास यादव सहित बड़ी संख्या में AAIM पदाधिकारी व उद्योगपति उपस्थित रहे। नीरज जैन ने आह्वान किया कि सभी उद्योग अपने कर्मचारियों को प्रेरित करें और नागरिक स्वयं रक्तदान कर दूसरों को भी जोड़ें। रक्तदान से जीवन की डोर मजबूत होती है – यह सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। आप भी आगे आएं, किसी की जिंदगी बचाएं!

Universal Reporter
IMG-20260406-WA0103~2
previous arrow
next arrow

Popular Articles