Friday, April 17, 2026
5x11 copy

Top 5 This Week

Related Posts

1154cc34-3f68-4676-8ff5-053a3b6f02e9
previous arrow
next arrow

प्रशासन की अपील-होली-रंगपंचमी, रमजान-ईद शांतिपूर्ण मनाएं

5x11 copy
previous arrow
next arrow
प्रशासन की अपील शांतिपूर्वक मनाएं त्योहार

कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्ती:

होली-रंगपंचमी, रमजान-ईद शांतिपूर्ण मनाएं, 24 घंटे रहेगी पुलिस की निगरानी

मंडीदीप। आगामी होली, रंगपंचमी, रमजान और ईद जैसे पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शांति समिति की बैठक में एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की। एसडीओपी शीला सुरणा ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी, जबकि नगर पालिका को स्वच्छता व जलापूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए गए।नपा सभागार, मंगलबजार में आयोजित बैठक में पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व समाज बोधकों ने त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने पर चर्चा की। एसडीएम श्रीवास्तव ने कहा, “अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई संदिग्ध हरकत दिखे तो तुरंत पुलिस को बताएं।” एसडीओपी सुरणा ने बताया कि त्योहारों में 24 घंटे पुलिस की नजर रहेगी। नगर सहित आसपास के गांवों में गश्त तेज रहेगी।जनप्रतिनिधियों ने बिजली के लटकते तारों, स्वच्छता व ट्रैफिक व्यवस्था की शिकायतें उठाईं। एसडीएम ने नपा को सफाई दुरुस्त करने और एमपीवी अधिकारियों को तार ठीक करने के निर्देश दिए। बैठक में जुलूस मार्ग, नमाज स्थलों की सुरक्षा, डीजे-ध्वनि विस्तारकों पर शासन नियमों का पालन, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।उपस्थित प्रमुख सदस्य: मंडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराठे, सतलापुर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष अजित चौहान व सचिव अशोक भार्गव, व्यापारी संघ अध्यक्ष विमल जैन, मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष सोहेल खान, नपा पार्षद, जनप्रतिनिधि व होली उत्सव समिति सदस्य।नागरिकों से अपील: त्योहार हर्षोल्लास से मनाएं, शांति भंग न करें। सहयोग करें तो सभी पर्व सौहार्दपूर्ण रहेंगे।

Universal Reporter
IMG-20260406-WA0103~2
previous arrow
next arrow

Popular Articles