
के तहत 15 दिवसीय ‘सृजन कार्यक्रम’ का भव्य शुभारंभ
रायसेन पुलिस और कृषक सहयोग संस्थान का संयुक्त आयोजन
सृजन में 110 चयनीत बच्चों को प्रतिदिन दिया जाएगा आत्मरक्षा व मोटिवेशनल प्रशिक्षण

रायसेन। मध्य प्रदेश पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग पहल के तहत डाइट प्रशिक्षण हाल में 15 दिवसीय ‘सृजन कार्यक्रम’ का शुभारंभ हो गया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

एएसपी कमलेश खरपुसे ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को आत्मरक्षा, लैंगिक समानता, कानूनी जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक जीवन मूल्यों से सशक्त बनाना है। सृजन के अंतर्गत अभावग्रस्त बस्तियों से चयनित 110 बच्चों को प्रतिदिन आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ मोटिवेशनल क्लास दी जाएंगी।
कार्यक्रम में डाइट के प्राचार्य विजय नेमा ने कहा, “सृजन नाम से ही स्पष्ट है कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। आप सभी सौभाग्यशाली हैं जो इस बहुउद्देशीय कार्यक्रम में चुने गए।”कृषक सहयोग संस्थान (केएसएस) के संचालक डॉ. एच.बी. सेन ने पूर्व अनुभव साझा करते हुए बताया कि राहुल नगर में पिछले सृजन कार्यक्रम में 117 बच्चों ने भाग लिया। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं—बच्चे पुलिस व समुदाय से जुड़ रहे हैं, मोबाइल की लत और सामाजिक बुराइयों से दूर होकर दूसरों को प्रेरित कर रहे हैं।केएसएस के जिला समन्वयक अनिल भवरे ने बताया कि 15 दिनों में प्रतिभागियों को आत्मरक्षा कौशल, व्यक्तिगत सुरक्षा, कानूनी अधिकार और सामाजिक जिम्मेदारियां सिखाई जाएंगी। इस अवसर पर आरआई कविता डामोर, प्रशिक्षक आरक्षक दिनेश दिवाकर, मीना रैकवार, शिवनारायण सराठे, राजकुमार साहू सहित सृजन के चयनित बालक-बालिकाएं उपस्थित रहीं।








