Friday, April 17, 2026
5x11 copy

Top 5 This Week

Related Posts

1154cc34-3f68-4676-8ff5-053a3b6f02e9
previous arrow
next arrow

मंडीदीप में स्टेशन रोड पर जलभराव का अंत!

5x11 copy
previous arrow
next arrow

मंडीदीप में स्टेशन रोड पर जलभराव का अंत

अध्यक्ष प्रियंका ने किया विकास कार्यों का धूमधाम से भूमिपूजन

मंडीदीप। बारिश के दिनों में स्टेशन रोड पर नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहता था, लोगों के घरों-दुकानों में घुस जाता था—अब यह समस्या हमेशा के लिए खत्म! नगर पालिका अध्यक्ष प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल ने वार्ड नंबर 05 में तिवारी जी के कॉम्प्लेक्स से मुख्य सड़क तक नया नाला निर्माण का धूमधाम से भूमिपूजन किया। 6 लाख 58 हजार 787 रुपये की इस योजना को एमएचके कंस्ट्रक्शन अमल में लाएगा। साथ ही कई अन्य विकास कार्यों की भी शुरुआत हो गई।अब बारिश का पानी सीधे नाले में जाएगा, सड़कें सूखी-स्वच्छ रहेंगी। दुकानदारों को नुकसान नहीं होगा, घरों में गंदगी नहीं घुसेगी, बच्चों का स्कूल जाना सुरक्षित होगा और संपत्ति कीमतें चढ़ेंगी। स्थानीय लोगों ने इसे ‘शहर की नई सांस’ बताया।कार्यक्रम में रायसेन के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री सलमान अली, सुरेंद्र चौकसे, कपिल ठाकुर, असलम खान, बालकिशन पटेल, श्याम राठौर, आदित्य जैन, शांति लाल प्रजापति, राजू लोवंशी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर खुशी जताई।

Universal Reporter
IMG-20260406-WA0103~2
previous arrow
next arrow

Popular Articles