नशे से दूरी, सुरक्षा पूरी: ‘ड्राइवर से हीरो’ बनने की राह पर मंडीदीप-सतलापुर के वाहन चालक
पुलिस के अनूठे अभियान से बुनी जा रही है कल के सुरक्षित कल की नींव
मं
डीदीप। सड़कों का अनुशासन और यात्रियों की सुरक्षा, ये दोनों ही हमारे वाहन चालकों के हाथों में होते हैं। इसी जिम्मेदारी को समझते हुए, मध्य प्रदेश पुलिस का ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान अब एक बड़े बदलाव का सूत्रधार बन रहा है। एसडीओपी शीला सुराणा के कुशल मार्गदर्शन में, मंडीदीप सरलापुर और गौहरगंज उमरावगंज पुलिस अब चालकों के साथ केवल नशा न करने के लाभ बतलाकर उन्हें समाज का जिम्मेदार नागरिक बनने प्रेरित कर रही है। अब पुलिस ‘कानून’ की नहीं, बल्कि ‘जीवन’ की बात कर रही है।
संवाद: दंड का डर नहीं, जिम्मेदारी का एहसास
पुलिस की टीम प्रतिदिन ऑटो, ट्रक और स्कूल बस चालकों के बीच पहुंच रही है। यह महज एक जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि चालकों को उनके वास्तविक सामर्थ्य से परिचित कराने की कोशिश है। देर रात तक चलने वाले ये संवाद इस बात पर केंद्रित हैं कि कैसे एक छोटा सा वैचारिक परिवर्तन, भविष्य में एक बड़े बदलाव का कारण बन सकता है।
ड्राइवर से हीरो’ बनने का संकल्प
इस अभियान का सबसे प्रेरणादायक पहलू है वाहन चालकों को समाज का हीरो’ के रूप में देखना। पुलिस ड्राइवरों को अपने परिवार के लिए आदर्श बनाने प्रेरित कर रही है।जब एक चालक नशे से दूर रहकर सुरक्षित घर लौटता है, तो वह न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारता है, बल्कि अपने बच्चों के लिए एक प्रेरणादायी आदर्श (Role Model) बनता है।
उन्हें बताया जा रहा हे कि वे एक सुरक्षित समाज का आधार स्तंभ हैं। वाहन चालक दिनभर सड़कों पर रहते हैं। यदि वे जागरूक और नशामुक्त रहें, तो वे सड़क सुरक्षा के सबसे बड़े रक्षक बन सकते हैं। आज की यह समझाइश आने वाले समय में सड़क हादसों को शून्य करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम सिद्ध होगी।
भविष्य की सकारात्मक तस्वीर
एसडीओपी शीला सुराणा ने बताया कि बदलवा धीरे से आता है यह अभियान अपने शुरुआती चरण में है, लेकिन इसके परिणाम आने वाले कल में दूरगामी होंगे। पुलिस का लक्ष्य है कि हर वाहन चालक स्वयं को एक ‘सड़क सुरक्षा योद्धा’ समझे। एक नशामुक्त चालक केवल गाड़ी नहीं चलाता, बल्कि वह एक सुरक्षित परिवार और सुरक्षित समाज का निर्माण करता है। जब चालक अपनी शक्ति को पहचान लेगा कि वह सड़क सुरक्षा का ‘हीरो’ है, तब दुर्घटनाएं स्वतः कम हो जाएंगी।
यह अभियान चालकों के भीतर से ही बदलाव की वह चिंगारी पैदा कर रहा है, जो भविष्य में एक सुरक्षित परिवहन संस्कृति की मशाल बनेगी।”