ऑप्रेशन थिएटर में लगी रूफ फिटिंग लाईट- सिविल अस्पताल के ओटी में थी स्टैंडिंग लाईट, रूफ फिटिंग एलईडी लाईट डॉक्टरों के लिए होगी मददगार।

मंडीदीप के शासकीय सिविल अस्पताल के नव निर्मित ऑपरेशन थिएटर में रूफ फिटिंग एलईडी ऑपरेशन लाईट लगाई गई हैं। अभीतक ऑपरेशन थियेटर में स्टैंडिंग लाईट लगाई गई थीं। जो थियेटर में अनावश्यक जगह घेरती थीं। सिविल अस्पताल प्रभारी शलभ तिवारी ने बताया कि महिंद्रा स्टील सर्विस सेंटर के अधिकरियों ने जब अस्पताल की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और इमरजेंसी उपचार व्यवस्थाओं को देखा तो तारीफ की। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर में स्टैंडिंग लाईट के स्थान पर रूफ फिटिंग एलईडी ऑपरेशन लाईट भेंट की। डॉ तिवारी ने बताया कि अब ओटी में डॉक्टरों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था में मरीज को ऑपरेट करने में मददगार साबित होगी।

अस्पताल में ऑक्सीजन लाईन लगवाएंगें-
डॉ शलभ तिवारी ने बताया कि सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों के पलंग तक ऑक्सीजन पाईप लाईन नहीं है।महिंद्रा स्टील सर्विस सेंटर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी लक्ष्मण महाले,विनीत सिंह, मुकेश यादव,मनोज शर्मा आदि ने अस्पताल के मुख्य वार्डों में ऑक्सिजन पाईप लाईन के प्रस्ताव पर विचार करने को कहा है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी विनीत सिंह ने बताया कि उन्होंने बीते वर्ष सिविल अस्पताल को मरीजों की सेवा के लिए एंबुलेंस प्रदान की थी।अस्पताल के लिए ऑक्सीजन लाइन का प्रस्ताव भी दिया गया है। शीघ्र ही यह सुविधा भी सिविल अस्पताल को दिलाने का प्रयास किया जाएगा। अस्पताल प्रभारी शलभ तिवारी ने संस्था की ओर से सहयोग के लिये महिंद्रा स्टील सर्विस सेंटर कंपनी के अधिकरियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि यह लाइट ऑपरेशन के समय मददगार साबित होंगीं।
ऑप्रेशन थिएटर में लगी रूफ फिटिंग लाईट-सिविल अस्पताल के ओटी में थी स्टैंडिंग लाईट,रूफ फिटिंग एलईडी लाईट डॉक्टरों के लिए होगी मददगार।







