महाराज अजय पाल क्षत्रिय समाज की कार्यकारणी घोषित
सम्पूर्ण समाज को एकजुट करने लिया संकल्प
महाराजअजय पाल के नाम से नगर में पार्क,सड़क, स्वागत द्वार निर्माण कर उनका नामकरण करवाने और स्टेच्यू लगवाने पर बनी सहमति।

मंडीदीप। नगर की महाराज अजय पाल समाज धर्मशाला में समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महाराजा अजय पाल क्षत्रिय समाज मध्य प्रदेश की नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें मंडीदीप नगर पाल समाज के अध्यक्ष सुनील पाल( बाबा) को बनाया गया। अध्यक्ष जी दायित्व का निर्वहन करते हुए उन्होंने मंडीदीप नगर कार्यकारिणी की घोषणा की। समिति में 15 संरक्षक, 30 सलाहकार और 22 पदाधिकारीयों सहित 67 सदस्यों वाली नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर समाज के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
सभी ने एक मत होकर यह निर्णय लिया गया कि नगर में महाराजा अजय पाल के नाम से ना तो पार्क है और ना ही कोई स्वागत द्वार। इस हेतु समाज नगर पालिका अध्यक्ष,क्षेत्र के सम्मानित विधायक एवं सांसद महोदय से आग्रह कर महाराज अजय पाल के नाम से पर पार्क,स्वागत द्वार बनाये जाने का आग्रह करेगी।
समाज को एकजुट करने लिया संकल्प-
अध्यक्ष सुनील पाल ने बताया कि समाज को प्रांतीय स्तर पर एकजुट करने के लिए योजनाएं बनाई गई है साथ ही महिला समितियां के गठन युवाओं को रोजगार के लिए प्रेरित करने और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए समिति कार्य करेगी।
समिति में 15 संरक्षक-
संरक्षक कन्हैयालाल पाल (भुसा भण्डार )गंगाराम पाल,केशरी सिंह पाल,बाबूलाल पाल
पूर्व नपा अध्यक्ष रहे उमेश पाल और बद्रीसिंह चौहान, गेंदालाल पाल,जमना प्रसाद,शैतान सिंह पाल, हरिसिंह पाल (बाबड़ी वाले ) कमल सिंह पाल (ठेकेदार)मौगीलाल पाल,कन्हैयालाल पाल (राखी),चन्दर सिंह पाल, राजेन्द्र सिंह पाल(रज्जु जी) समिति में संरक्षक है।

समिति में यह हैं पदाधिकारी-
अध्यक्ष सुनील पाल ने बताया समिति में गौरीशंकर पाल,जीवन सिंह पाल,कैलाश पाल,मानकचंद पाल,करतार सिंह पाल,गजराज सिंह पाल,रामनिवास पाल,श्याम सिंह पाल को उपाध्यक्ष,डॉ दीपेन्द्र सिंह पाल,रमेश पाल, फतेह सिंह पाल को सचिव,सह सचिव बहादुर सिंह पाल,भगतसिंह पाल,सुजान सिंह चौहान,रूपसिंह पाल,दिलीप सिंह चौहान,अनूप सिंह पाल,नरेन्द्र सिंह पाल कोषाध्यक्ष झुम्मक पाल,सहकोषाध्यक्ष भगवानदास पाल को बनाया गया।समाज की ओर से प्रवक्ता एडवोकेट करणसिंह पाल को बनाया गया है।







