चैती चांद पर निकाली वाहन रैली-
नगर के विभिन्न मार्गों पर हुआ रैली का स्वागत,देर शाम तक सिंधी धर्मशाला में हुए विभिन्न आयोजन
चैती चांद के अवसर पर सकल सिंधी समाज के युवाओं ने वाहन रैली निकाली। वाहनों पर भगवा ध्वज लिए भगवान झूलेलाल के जयकारे लगाते समाजजन चल रहे थे। सिंधी धर्मशाला से प्रारंभ विभिन्न मार्गो से होती हुई वर्तमान एक स्थित सिंधी समाज धर्मशाला पहुंची। यहां वाहन रैली का समापन हुआ इसके बाद यहां देर रात तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
झूलेलाल धर्मशाला दीप नगर से प्रारंभ वाहन रैली का ग्रेफाइट स्कूल ,दुर्गा चौक राधाकृष्ण मंदिर ,गणेश चौक गाधी चौक,दुर्गा मंदिर,मगंल बाजार,पटेल नगर मंगल बाजार ,नेशनल हाइवे ,सैन्ट्रल बैक सर्विस रोड,जोड,स्टेशन रोड ओवर ब्रिज से होते हुए झूलेलाल मंदिर पर समापन हुई।








