श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकाली कलशयात्रा
–पडोनिया गांव में 551 कलशों से निकाली यात्रा,
-ओरछाधाम की कथा वाचक मानस मोहिनी संध्या दीदी के करेंगीं वाचन।
ग्राम पडोनिया में सोमवार से 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा के पहले दिन सोमवार को दोहर 4 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 551 माताएं बहनें पीले वस्त्रों में सिर पर सुसज्जित कलश लिए चल रही थीं। यात्रा का शुभारम्भ ग्राम के प्राचीन मंदिर से किया गया। यात्रा दौरान पीछे पीछे कथा वाचक वाचक मानस मोहिनी संध्या दीदी रथ पर स्वर चल रही थीं। आगे आगे परंपरा अनुसार सिर पर श्रीमद्भागवत कथा लिए यजमान चल रहे थे।
आज से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से श्रीमद्भागवत कथा पाठ वाचक वाचक मानस मोहिनी संध्या दीदी के श्रीमुख से किया जाएगा।
ढोल बजे की थाप पर भागवत कथा प्रेमी धर्मिक बंधु बहिनें नाचते गाते चल रहे थे। उनके पीछे अपने अपने राम कथा वाचक व गीतकार कृष्ण थानसिंह शर्मा,विपिन भार्गव,कृष्ण गोपाल पाठक,प्रेमनारायण शर्मा,अवध नारायण शर्मा,रामनारायण शर्मा,सहित बड़ी संख्या महिलाएं,पुरुष और युवा नाचते गाते चल रहे थे।








